डांडिया नाइट में जमकर थिरकी झांसी की महिलाएं

झांसी के कुंज वाटिका में बैक टू टेलेंट अकादमी के द्वारा आयोजित डांडिया डीजे नाइट 2.0 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में झांसी हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं के मन में डांडिया नाइट को लेकर बहुत जोश उमड़ा हुआ है और लोगों के मन को लुभाने के लिए इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने डीजे सहदेव हिंदिया भी शामिल रहे।

नवरात्रि की रौनक घरों, मंदिरों से लेकर बाजारों तक नजर आ रही है। माता दुर्गा के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े त्योहारों में से एक नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। नौ दिनों के पर्व में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग उपवास करते हैं, कन्या पूजन करते हैं और माता के जगराते में शामिल होते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं, जहां डांडिया और गरबा नाइट्स का खास आयोजन होता है। डांडिया और गरबा भारत के परंपरागत नृत्य हैं, जो विशेषकर नवरात्रि के दौरान किए जाते हैं। डांडिया मथुरा-बरसाना से निकला नृत्य है तो गरबा गुजरात का प्रसिद्ध नृत्य है। दोनों ही धार्मिक महत्व रखते हैं। ऐसे में नवरात्रि के मौके पर लोग एक जगह एकत्र होकर डांडिया और गरबा करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परन प्रताप शर्मा रहे, समापनकर्ता अंचल अड़जरिया रहे।

बैक टू टेलेंट डांस अकादमी के सह संस्थापक और कार्यक्रम संचालक निखिल खटीक द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights