प्रत्येक शिकायत को रजिस्टर में सूचीबद्ध करें : एसपी

उरई (जालौन)। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने समाधान थाना दिवस उरई कोतवाली में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान थाना दिवस में आए जमीनी विवादों को राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर निस्तारण करें।

उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान थाना दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं ऐसी सभी शिकायतों को अपनी नोट डायरी में अंकित रखें ताकि समय से उक्त शिकायतों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान थाना दिवस में सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी शिकायतों को लेकर भटकना न पड़े। फरियादियों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जाएगी यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों को समय अवधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाधान थाना दिवस में आई छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष शिव कुमार राठौर सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights