कोंच(जालौन)। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य ने शनिवार को महन्तनगर क्षेत्र हाटा में संचालित रैन बसेरा व कान्हा गौशाला का मुआयना कर व्यवस्थाएं परखीं और अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए नगर पालिका द्वारा संचालित किए जा रहे रैन बसेरा का मुआयना करते हुए मौर्य ने वहां के कमरे, बाथरूम, शौंचालय आदि की साफ सफाई, पानी,बिजली की व्यवस्था देखी।कमरों में खिड़की व कपड़ों की भी व्यवस्था उन्होंने परखी। उन्होंने अधीनस्थ कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सर्दी में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आता है तो उसे रैन बसेरा में ठहरायें।

वहीं कान्हा गौशाला का मुआयना करते हुए अधिशासी अधिकारी ने गौशाला के अंदर एकत्रित गौवंशों हेतु भूसा चारा पानी की व्यवस्था देखी और सर्दी से बचाब हेतु तिरपाल आदि की व्यवस्था भी देखी। गौशाला के अंदर साफ सफाई पर ध्यान देने और नीचे जमीन पर कीचड़ अथवा पानी जमा न होने देने और बीमार गौवंशों का समुचित इलाज कराये जाने के सख्त निर्देश उन्होंने वहां देखभाल करने वाले कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गौवंशों को सर्दी से बचाने में लापरवाही न बरतें अन्यथा संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन, चिंटू शांडिल्य भी साथ रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights