Mon. May 25th, 2026

झांसी नगर निकाय चुनाव की चल रही गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं निवर्तमान प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जैसा कि झांसी महापौर के लिए सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। वे अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के खेमे में हडकंप

तिलक चंद्र के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बाद भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार अनुसूचित जाति के नेताओं में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालांकि तिलक चंद्र अहिरवार ने अभी तक नहीं किया स्पष्ट किया है कि किस राजनीतिक दल में जा रहे हैं। यदि उन्हें अपनी विचारधारा के अनुरूप कोई राजनीतिक दल मिलता है तो वह उस पर विचार करेंगे।

पार्टी की निष्क्रियता बताई वजह

इस्तीफे के पीछे तिलक ने सबसे बड़ी वजह निजी कारणों के चलते पार्टी को समय न दे पाना तथा विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की निष्क्रियता बताया है।

रिपोर्ट -राहुल सिद्धपुरा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights