अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर को पूरे भारत में मनाया जाता है। ये देश के सभी राज्यों में लोगों के बीच हस्तशिल्प के बारे में समाज में जागरुकता, सहयोग और इसके महत्व को बढ़ाने के लिये बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उपायुक्त उद्योग अधिकारी मनीष चौधरी ने अधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि निर्यात बाजार हेतु डिजाइन वर्कशॉप योजनान्तर्गत उद्योग निदेशालय, हस्तशिल्प कानपुर के निर्देशानुसार जनपद में नवीन डिजायनों को बनाने की जानकारी/प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु 15 दिवसीय इम्पैनल्ड डिजायर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2022-23 योजनान्तर्गत ट्रेड गलीचे एवं कालीन शिल्प में 20 अभ्यर्थियों हेतु संचालित किया जाना प्रस्तावित है।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु टेक्सटाइल/गलीचे एवं कालीन शिल्प हस्तशिल्पियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदन पत्र कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमित विकास केन्द्र, झाँसी में दिनांक 13.12.2022 तक जमा किये जा सकते हैं। सभी मूल प्रमाणपत्र साक्षात्कार के लिए बुलाये जाने पर अवश्य लायें।