Mon. May 25th, 2026

जालौन (उरई)। नगर पालिका चुनावों को देखते हुए नगर में अवैध होर्डिंग की बाढ़ सी आ गई है। उन्हें लोगों की परेशानियों का भी ख्याल नहीं है। अवैध होर्डिंग से नगर पालिका को एक धेले की कमाई नहीं है। इसके बावजूद अवैध होर्डिंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं जाती है।
कुछ समय बाद नगर पालिका चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में नगर में शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ सी आ गई है। नगर में जगह जगह टंगे फ्लैक्स बोर्ड पर तस्वीरों के साथ शुभकामना संदेश नजर आते हैं। चाहे स्ट्रीट लाइट हो या बिजली के पोल या फिर कोई दीवार ही सही हर जगह आपको होर्डिंग टंगी हुई नजर आ जाएगी।

देवनगर चैराहे पर चारों ओर कहीं लकड़ी के खंभे के सहारे तो कहीं दीवार के सहारे होर्डिंग लगाई गई हैं। कहीं जगह नहीं मिली तो एक होर्डिंग के ऊपर ही दूसरी टांग दी गई। यही स्थिति तहसील रोड, झंडा चैराहा, बाजार बैठगंज, औरैया रोड और चुर्खी रोड पर बनी हुई है। अवैध रूप से लगाई गई इन होर्डिंग के कारण नगर पालिका को राजस्व का भी नुकसान होता है। इसके बाद भी इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई से बचा जाता है। इस संदर्भ में नगर पालिका ईओ सीमा तोमर ने बताया कि अवैध होर्डिंग के खिलाफ समय समय पर अभियान चलाया जाता है। शीघ्र ही पुनः अभियान चलाकर सभी अवैध होर्डिंग को हटाया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights