उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कालेज, जालौन (उरई) में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (सृजन 2022) के दूसरे दिन मैराथन दौड़ एवं क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। छात्र एवं छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रधानाचार्य डा. द्विजेन्द्र नाथ की अध्यक्षता में क्रिकेट मैच और मैराथन दौड़ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रवि कुमार पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन स्थान उरई द्वारा फीता काटकर किया गया।
मुख्य अतिथि रवि कुमार द्वारा चिकित्सकों के साथ क्रिकेट मैच खेलकर खेल का शुभारम्भ किया गया। मैराथन दौड़ 4 किमी की निर्धारित थी। दौड़ में सभी सभी छात्र एवं छात्राओं के साथ ही साथ फैकल्टी सदस्यों नें भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि नें छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अध्यययन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु इस प्रकार के आयोजन बड़ी भूमिका निभाते है। इन आयोजनों के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं की अन्य क्षेत्रों जैसे कला, खेलकूद, नाटक मंचन, कविता पाठ, नृत्य, खेल इत्यादि छिपी हुई प्रतिभायें भी खुलकर सामनें आती है। मैराथन दौड़ का आयोजन डा. अरूण अहिरवार, डा. रविन्द्र राजपूत, डा. छवि जायसवाल, डा. जीतम सिंह राजपूत एवं डा. मदन द्वारा द्वारा कराया गया। मैराथन दौड़ में सीनियर चिकित्सक डा. मदन, डा. आलोक, डा. हरमूर्ति विनर फैकल्टी रहे।

छात्रों में बैच 2018 के छात्र अशद प्रथम स्थान पर, चरन विजय भारती द्वितीय स्थान पर, बैच 2021 से अलभ मंजुल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे, वहीं छात्राओं में बैच 2021 से सुश्री अंजली प्रथम, बैच 2020 से सुश्री वान्या द्वितीय स्थान पर तथा सुश्री काव्या बैच 2021 से तृतीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट मैच आयोजन में फैकल्टी एवं वर्ष 2020 बैच के बीच मैच टाइ रहा तथा बैच 2020 एवं बैच 2021 छात्राओं के बीच खेले गये रोमांचक मैच में बैच 2020 विनर रहा। आयोजन में समस्त फैकल्टी सदस्य एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights