कुठौंद (जालौन)। मंगलवार को ग्राम पंचायत बघावली ग्राम प्रधान अरविंद कुमार राजपूत, पंचायत सहायक दिलीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम में विकास कार्यों को मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के साथ ही गांव में सीसी निर्माण कार्य, इंटरलॉकिंग पंचायत भवन का निर्माण कर पूर्ण कर लिया गया है। ताकि पंचायत भवन में ही गांव के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा सके।
पंचायत भवन में ग्राम प्रधान अरविंद राजपूत व पंचायत सहायक दिलीप कुमार नियमित बैठकर हर ग्रामीण की किसी भी समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। चाहे पेंशन से संबंधित समस्या हो या फिर विधवा पेंशन फॉर्म ऑनलाइन करना हो या परिवार रजिस्टर की नकल के लिए विकासखंड तक ग्रामीणों को आना पड़ता था जिसकी कई दिनों के बाद परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त होती थी।
अब पंचायत भवन पर ही परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई जा रही है। गांव में विकास कार्यों को भी ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने को प्राथमिकता दे रहे है ताकि उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। ग्राम सभा की बैठक में सभी ग्रामीणों को बुलवाकर विकास कार्यों के बारे में चर्चा कर विकास कार्यों को करा रहे हैं।
ग्राम सभा में विकास कार्यों को गति देने के लिए एडीओ पंचायत गिरजा शंकर निरंजन के द्वारा साफ सफाई के बारे में दिशा निर्देश दिये। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए केवल एक सफाई कर्मी की कमी है जिसको जल्द से जल्द ग्राम सभा में सफाई कर्मी की नियुक्त कर सफाई कर्मी को जल्द से जल्द भेजा जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights