टहरौली – पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस

भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस मनाया

44 वाँ स्थापना दिवस पर कस्बा में टहरौली मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष अंजलि शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा बूथ अध्यक्ष अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में संस्थापक सदस्यों को याद कर मनाया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान सेवा सहकारी समिति वमनुआं की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अंजलि शर्मा ने जनसंघ के समय से भाजपा की स्थापना संस्थापक सदस्यों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अन्य नेताओं द्वारा राष्ट्र हित में उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजलि शर्मा, जिला कार्येसमिति सदस्य राजकुमार दीक्षित (रिंकू) , मण्डल महामंत्री रविन्द्र सोनी, शत्रुघन सिंह बुन्देला, शैलेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, प्रभाकर कुशवाहा, हुकुम राजपूत, ओमप्रकाश अहिरवार, अनुज शर्मा खिरिया सहित क्षेत्र से आये कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights