एक भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण न छूटने पायेःअनीता

जालौन (उरई)। टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करें। सूची में एक भी बच्चा या गर्भवती महिला छूटनी नहीं चाहिए। विशेष टीकाकरण अभियान में छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकारण किया जाएगा। यह बात पीएचसी छिरिया सलेमपुर में ब्लॉक कम्युनिटी केयर मॉनीटर अनीता कुमारी ने आशा बहुओं और एएनएम के साथ बैठक के दौरान कही।
बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। उसके पहले छूटे बच्चों को ढूंढ़ने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसको लेकर ब्लॉक कम्युनिटी केयर मॉनीटर ने पीएचसी छिरिया सलेमपुर में आशा बहुओं व एएनएम के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण से छूटे सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए सभी छूटे बच्चों का सर्वे किया जाना है। जिससे छूटे सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जा सकें। इसके अंतर्गत आशा बहुओं को डोर टू डोर जाकर टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की पहचान करनी है और इसके उपरांत उनकी सूची तैयार करनी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अभियान के अंतर्गत शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चत करें। इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह, संध्या गुप्ता, केशकली, उर्मिला, माधुरी, माया, सीमा देवी, शशिदेवी, ममता, चित्रलेखा, राजकुमारी, ऊषा, गीता, नीलेश आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights