झांसी में नगर निगम सीट में बदलाव नहीं, जानें निकाय चुनाव में कहा किस जाति का दबदबा

झांसी। लंबे अरसे के इन्तजार के बाद फिर हुई नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी। झांसी नगर निगम रहेगी अनुसूचित जाति जिले में अन्य सीटों में हुए बदलाव।

आपको बता दें झांसी में 13 नगर निकाय चुनाव में नई  नगर निगम, नगर पालिका और नगर पालिका अध्यक्ष के आरक्षण पदों की सूची गुरुवार की शाम को मिल गई है।

नगर निगम के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है इस बार झांसी में मेयर एससी का होगा। 4 महीने पहले भी आरक्षण की सूची मैं ऐसी आरक्षित की गई थी इसके अलावा जनपद में 12 नगर पालिका और नगर पंचायत हैं और नई आरक्षण सूची में 11 बदलाव किए गए हैं।

पहले सिर्फ बरुआसागर नगरपालिका अनारक्षित थी अब नई सूची में गुरसराय चिरगांव नगर पालिका और एरच, गरौठा नगर पंचायत अनारक्षित की गई है सूची जारी करने के बाद मेयर पद के कई दावेदार के अरमान ठंडे पड़ गए हैं वर्तमान में मेयर रामतीर्थ सिंगल भी सीट आरक्षित होने की वजह से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

झांसी नगर निगम को अनुसूचित जाति की सीट मिली है और मऊरानीपुर नगरपालिका को अनुसूचित जाति की सीट मिली है।

नगर पालिका गुरसराय नगर पालिका की आरक्षित सीट मिली है साथ ही समथर नगर निगम को पिछला वर्ग की सीट मिली है चिरगांव नगरपालिका को अनारक्षित सीट मिली है बरुआसागर नगर पालिका को पिछड़ा वर्ग महिला की सीट मिली है रानीपुर नगर पंचायत को अनुसूचित जाति महिला की सीट मिली है कटेरा को अनुसूचित जाति इसके साथ ही एरच नगर पंचायत को अनारक्षित टोडी फतेहपुर पंचायत को अनारक्षित गरौठा पंचायत को अनारक्षित मोठ पंचायत को महिला बड़ागांव पंचायत को पिछड़ा वर्ग महिला की सीट मिली है।

रिपोर्ट – छवि द्विवेदी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights