झांसी। टहरौली तहसील से जुड़े तेंदुआ पसराई रोड की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य पिछले करीब छह महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक डामर (ड्रामा) नहीं डाला गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह गांव की मुख्य सड़क है, जिस पर रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान और आम लोग आवागमन करते हैं। सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण जगह-जगह धूल और गड्ढों की समस्या बनी हुई है। वहीं सड़क पर बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई है और सड़क का डामर गायब कर दिया गया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।

बारिश का मौसम शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट 

अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights