झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 13 साल की एक लड़की लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची से रेप की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची। फिलहाल बच्ची को अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो की ओर जाने वाले ब्रिज पर बुधवार तड़के करीब 4 बजे बच्ची को देखा गया। लड़की स्टेशन पर लहूलुहान हालत में भटकती हुई मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इस पर डिप्टी ने एसएस ने सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया गया है कि लड़की के साथ उसका 6 साल का भाई भी था। दोनों स्टेशन पर भटक रहे थे। लड़की उन्नाव जिले की बताई जा रही है। जीआरपी सीओ नईम मंसूरी ने बताया कि लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights