उरई (जालौन)। कोल्डबार की व्यापकता से अनेकों गरीब जहां सर्द रात्रि में मुसीबतों का सामना करने को विवश हो रहे हैं। ऐसे अनेकों गरीब जब जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने सर्द से निजात हेतु कम्बल देने की मांग रखी तो जिला पंचायत अध्यक्ष ने देवीदीन, देवेंद्र, रामकिशुन, शरीफ खान, रामसिंह, बाबू, प्रेम बाबा हनुमान मंदिर उमरारखेरा, नबाब उमरारखेरा, राधारानी व निहाल सिंह सहित अनेकों जरूरतमंदों को अपने आवास पर कम्बल ओढ़ाने के बाद सभी को अपनी रसोई में भोजन भी कराया।

जरूरतमंदों को कम्बल वितरण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि वह आने वाले गरीबों को सर्दी से बचाने हेतु कम्बलों का वितरण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतंदों के लिये अपनी रसोई में पांच रुपये में भरपेट भोजन भी करा रहे है। साथ ही मौसम की मार से त्रस्त हो चुके लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। जो भी जरूरमंद उनके पास अपनी समस्या लेकर आयेगा उसका वह तत्परता से समाधान कराने में पीछे नहीं हटेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वैसे भी हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शासन की योजनाओं का हर जरूरतमंद को लाभ दिलाने के लिये प्रयासरत हैं। उनके ही बताये रास्ते पर चलकर वह ऐसे गरीब लोगों की मदद का संकल्प भी लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights