भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने का काम करती
कांग्रेसःभूपेंद्र चौधरी

उरई (जालौन)। सोमवार को उरई पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने सेना को फ्री हैंड कर एक नई ताकत दी है। अब हमारे देश की एक इंच जमीन पर कोई भी देश कब्जा नहीं कर पायेगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की देश विरोधी नीति की जितनी भी निंदा की जाये वह कम ही है। देश की सेना ने जब भी पराक्रम दिखाकर देश का सीना गर्व से चौड़ा करने का काम किया। लेकिन सेना के पराक्रम पर कांग्रेस संदेह पैदा करती रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी सेना का मनोबल तोड़कर अपना भला नहीं कर सकती। देश की जनता जागरूक है वह सब जानती है।

चौधरी ने कहा कि आज भारत 1962 वाला नहीं रहा। यदि कोई भी देश हमारी सीमाओं पर कब्जा करने का दुस्साहस दिखाने का काम करेगा उस देश की सेना को हमारे देश की सेना माकूल जबाब देने के लिये चौबीस घंटे तत्पर होकर सीमा पर डटी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश किसी देश की सीमा पर कब्जा करने का प्रयास कभी नहीं करती और यदि कोई देश हमारे देश की सीमा पर कब्जा करने का ख्वाब देख रही है तो उसके यह मंसूबे कभी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही देश और सैनिकों के साथ खड़ी रही है। जब भी देश पर कोई आपित्त आयी भाजपा ने सेना का मनोबल ब-सजय़ाने का काम किया है। वार्ता के दौरान भाजपा के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना सहित अनेकों भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights