कब्रिस्तान, होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे को निर्वतमान चेयरमैन ने रुकवाया

रामपुरा (जालौन)। आदर्श नगर पंचायत रामपुरा में अम्बेडकर चौराहे के पास स्थित प्राचीन होलिका दहन स्थल पर हो रहे अवैध कब्जे को निवर्तमान चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह व नगर के एक सैकड़ा लोगों ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। रामपुरा नगर में प्राचीन समय से होलिका दहन समुजे नगर में सिर्फ एक ही जगह अंबेडकर चौराहे पर पचोखरा रोड पर किया जाता रहा है।

जिस पर गुरुवार को नगर के ही अजीजुल पुत्र अलाबाक्स अपने पुत्रों के साथ होलिका दहन स्थल व होलिका दहन से सटे कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की नियत से पहुँचे। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने उक्त लोगों को ऐसा करने से रोका। परन्तु उक्त लोगो द्वारा किसी की बात न मानते हुए होलिका दहन स्थल की जगह में खम्बे गाड़ने लगे। जिसकी सूचना निवर्तमान चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह को दी गई। सूचना पाकर शैलेन्द्र सिंह ने उक्त लोगों को सार्वजनिक स्थल पर कब्जा करने से मना किया। निवर्तमान चेयरमैन ने बताया कि आज से लगभग 7 से 8 वर्ष पूर्व जिलाधिकारी की स्वीकृति के अनुसार नियमानुसार टेंडरिंग कर नगर पंचायत द्वारा होलिका दहन स्थल की बाउंड्री व चबूतरे का निर्माण कराया गया था। जिस समय निर्माण कराया जा रहा था तब उक्त लोग कहा थे।

निवर्तमान चेयरमैन ने कहा होलिका दहन स्थल पर उक्त लोगों द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जा कही न कही हिन्दू समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आघात किया जा रहा हैं तथा कब्रिस्तान की जगह पर हो रहे कब्जे से मुस्लिम समुदाय में भी काफी रोष हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नगर के एक सैकड़ा हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर पंचायत पहुंचकर अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को उक्त प्रकरण की जानकारी कराते हुए लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माँग की हैं। वही अजीजुल का कहना है कि उनके पास अभिलेख मौजूद हैं। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि नगरवासियों द्वारा होलिका दहन स्थल पर हो रहे अवैध कब्जे के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। नगर पंचायत की जगह पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights