खेत में पानी लगा रहे किसान को बदमाशों ने गोली मार किया मरणासन्न

कोंच (जालौन)। रेढ़र थाना क्षेत्र के सुलखना में खेत पर पानी लगा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे अन्य किसान आवाज की तरफ दौड़े, जिन्होंने किसान को लहूलुहान हालत में पड़ा देख, तत्काल परिजनों को सूचना देते हुए घायलावस्था में उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत देखते हुए प्रथम उपचार करने के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।


रेंढर थाना क्षेत्र के सुलखना गांव निवासी ज्ञान सिंह कुशवाहा (28) पुत्र मानसिंह देर रात को अपने खेत पर अन्य किसानों के साथ मिलकर पानी लगा रहा था, उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने खेत पर पानी लगा रहे किसान ज्ञान सिंह को गोली मार दी। जिससे गोली उसकी कमर में जा लगी, इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गये। गोली की आवाज सुनते ही ज्ञान सिंह के साथ काम करने वाले अन्य किसान आवाज की तरफ दौड़े, जहां उन्होंने ज्ञान सिंह को लहूलुहान हालत में देखा, तो किसान दहशत में आ गये। जिन्होंने घायल किसान के परिजनों को सूचना देते हुए, उसे लहूलुहान हालत में उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत देखते हुए प्रथम उपचार शुरू कर दिया, वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। चिकित्सकों द्वारा प्रथम उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल के भाई गोविंद का कहना है कि उसका भाई खेत पर पानी लगा रहा था तभी अज्ञात लोगों ने उसको गोली मारी है अभी तक गोली मारने वालों के बारे में पता नहीं लगा है इस बारे में पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights