विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग झांसी ने नगर पालिका परिषद बरूआसागर द्वारा संचालित अस्थाई गौआश्रय स्थल घसायपुरा का किया निरीक्षण

बरूआसागर । मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवशेष निराश्रित गोवंशो को संरक्षित किए जाने के संबंध में किए जा रहे कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जनपद झांसी हेतु नामित अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नगर पालिका परिषद बरूआ सागर द्वारा संचालित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल, घसायपुरा बरूआ सागर का निरीक्षण किया। जिसमे उन्होंने गौवंश को माला पहनाई एवं गुड़ भी खिलाया तत्पश्चात उन्होंने गौवंश आश्रय स्थल में गौवंश हेतु मुहैया बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया साथ जिसमे उन्होंने गौवंश हेतु भूसे एवं चोकर की उपलब्धता, पेयजल, शीत ऋतु से बचाव हेतु कवर्ड शेड को देखा साथ ही गौवंश आश्रय स्थल की क्षमता एवं संरक्षित संख्या आदि के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी झांसी अशोक कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी झांसी सुरेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी बरूआ सागर विक्रम सिंह राजपूत, नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा, गौशाला लिपिक अमोक श्रीवास्तव, सफाई एवं गौशाला प्रभारी जाकिर अली, कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार वर्मा, विकास शर्मा, गोपाल अग्रवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संजय कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights