प्रदीप जैन आदित्य गठबंधन का प्रत्याशी नहीं है, बब्बर शेर है – राहुल गांधी

बुन्देलखण्ड वीरों की धरती है यह अपने दुश्मनों को खुद पहचानती है – अखिलेश यादव

झांसी। इंडिया गठबंधन के झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य और हमीरपुर के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने झांसी क्राफ्ट मेला मैदान में आए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने भाजपा पर जनता के साथ लूटखसोट करने और ठगने का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

जनसभा में उमड़ी भीड़ को देख गदगद हुए राहुल और अखिलेश।

इंडिया गठबंधन के झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में सभा करने आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की यह चुनाव समुद्र मंथन की तरह है, एक तरफ बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के संविधान को खत्म करने वाले और दूसरी तरफ बाबा साहब के संविधान को बचाने वाले लगे है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि बाबा साहब के संविधान को बचाना है, इसलिए इंडिया गठबंधन को जिताना है।

बाबा साहब के संविधान को खत्म करने वालों को मतदान करके खत्म कर देंगे। वही उन्होंने कहा बुंदेलखंड का व्यक्ति गरीब आर्थिक स्थिति से टूटा हुआ है, इसलिए समाजवादी पार्टी की सरकार ने एंबुलेंस चलाई थी, जिससे गांव देहात का गरीब व्यक्ति निशुल्क जल्दी अस्पताल पहुंच जाए। लेकिन भाजपा की सरकार ने एबुलेंस को बदल दिया, हमारी सरकार ने अस्पताल दिया था लेकिन भाजपा ने अस्पताल बेच दिया। ट्रेन बेच दी, बंदरगाह बेच दिए, हवाई अड्डा बेच दिए, नौकरियां बंद कर सब ठेके पर दे दिया। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने को हमारी सरकार ने डायल 100 चलाई थी, लेकिन भाजपा ने उसे भी बदल कर डायल 112 कर दिया। नंबर बढ़ते ही पुलिस वालों ने सोचा हमारा नंबर बढ़ गया तो उन्होंने भ्रष्टाचार बढ़ा दिया अब डायल 112 ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो पक्ष से रुपया वसूलने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लैपटॉप दिए और उसमे नेता जी की फोटो लगवाई, तो भाजपा सरकार ने लैपटॉप बंद कर दिए और उनकी जगह छोटे छोटे लैपटॉप देना शुरू कर दिया और नेता जी की तरह अपनी फोटो लगा दी।

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने कुछ काम नही किया सिर्फ पिछली सरकार के योजना परियोजना को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा चार चरणों का चुनाव हो चुका है, भाजपा का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है, झांसी के लोग भी भारतीय जनता पार्टी की विदाई की तैयारी कर रहे है। भाजपा की दस साल की सरकार में किसानो से लूट हुई और किसानों का पैसा भाजपा नेता की जेबों में पहुंच गया। आय दोगुनी हुई, महंगाई बढ़ गई, सिंचाई का इंतजाम नही हुआ, किसान खाद की बोरी लेकर आया तो वह भी चोरी हो गई। उद्योगपति भारत छोड़ कर चले पैसे ही यूरिया बनाने वाले भी भारत का पैसा लेकर भारत छोड़ कर चले गए। बीड़ा के नाम पर किसानों को लूटा। बुंदेलखंड के लोग भाजपा के अहंकार का खंड खंड कर देंगे।

बुंदेलखंड वीरो की धरती है अपने दुश्मनों को पहचानती है

यूपी में जब भी परीक्षा हुई रद्द हो गई। उन्होंने कहा की भाजपा का देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रो घोटाला सबके सामने आ गया, भाजपा की बैंड बज गई पोल खुल कर सामने आ गई। उन्होंने कहा की पहले भाजपाई हमारे जान के पीछे पड़े थे अब बाबा साहब के संविधान को खत्म करने के पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा बाबा साहब का संविधान हमारे लिए संजीवनी है, इसलिए सभी मिलकर संविधान बचाओ, भाजपा नोट से फोट से चुनाव जीत सकते है, इसलिए सभी लोग अपने वोट की बूथ की रक्षा करो, वही उन्होंने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा की जैसे भाजपा ने फोज की नौकरी चार साल की कर दी वैसे ही अब पुलिस की नौकरी भी तीन साल कर देगी। उन्होंने कहा की नैनो यूरिया देने वाला और बड़े बड़े उद्योगपति भारत का किसानों का पैसा लेकर भाग गए।

उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रूपया, पुरुषो बेरोजगारों को एक लाख रूपया और पौष्टिक आटा और मोबाइल नेटवर्क के लिए डेटा फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार गरीब बेरोजगार को रोजगार आर्थिक सहयोग करेगी और शिक्षा स्वास्थ्य हर व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा की झांसी ललितपुर के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन प्रत्याशी नही बब्बर शेर है, उन्होंने कहा की झांसी को स्मार्ट सिटी के नाम पर छाते लटका कर भ्रष्टाचार किया। उन्होंने भाजपा पर कोविड के समय पर जनता के घरों वालों की गंगा में लाश बह रही थी तब प्रधानमंत्री कह रहे थे थाली बजाओ, नाच गाना कराया। थाली और थाली से काम नही चला तो मोबाइल लाइट बजवाई, छाते लटकवा दिए।

आपकी जमीन छीनने का बहाना बनाते है डिफेंस कोरिडोर और अन्य बहाने बनाकर आपकी जमीन का सही दाम न देकर छीन लेते है। यह चुनाव पहली बार देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा आरएसएस बाबा साहब के संविधान को खत्म करके किताब फेंक देना चाहते है। उन्होंने कहा की रानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि से कहता हूं की संविधान को भाजपा तो छोड़ो कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती।

यूपीए की सरकार में सत्तर हजार करोड़ रुपए हमने किसानी का कर्जा माफ किया था। उतना पैसा नरेंद्र मोदी ने बाइस अरब पतियों को दे दिया। इंडिया गठबंधन ने मन बना लिया कि जितना पैसा भाजपा ने अरब पतियों का माफ किया उतना पैसा हम अपनी सरकार में गरीबों के बैंक खाते में थका थक थका थक भर देंगे। उन्होंने कहा कि हर परिवार की एक महिला को साल के एक लाख रूपया देंगे। जुलाई में सबके खातों में पैसा डाला जायेगा।

किसानों को नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू की काले कानून लाए एमएसपी नही दी। बीमा नही दिया जिसने बीजेपी का दर्द सहा है। चार जून को हम हिंदुस्तान के गरीब किसानो का कर्जा माफ करने जा रहे है। जैसे यूपीए सरकार में किया था वैसे हम इंडिया गठबंधन में करेंगे। अडानी अंबानी को लेकर भाजपा को घेरा कहा नया कानून हम बनाएंगे बेरोजगारों को नौकरियां हम देंगे। करोड़ो युवाओं को लखपति बनाएंगे, करोड़ों युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। झांसी की भाजपा ने बंद कर दी। हम जीएसटी को बदल देंगे। झांसी के रोजगार शुरू होंगे।

इस दौरान झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मंच पर पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव, सुधांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights