तापमान पहुंचते ही जिला अस्पताल की ओपीडी में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या 10 फीसदी तक बढ़ गई है। साथ ही हीट स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में अस्पताल में वार्ड भी सुरक्षित कर लिया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। है। महानगर डिशाइडेशन गर्मी में होने वाली सबसे आम परेशानी है, जो किसी भी उस के वालित को हो सकती है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ की कमी होने से डिहाइड्रेशन हो जाता है।
![](https://bolegabundelkhand.com/wp-content/uploads/IMG-20240413-WA0000.jpg)
ये हल्का, मध्य या गंभीर हो सकता है। शरीर में पानी की कमी से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस गड़बड़ होता है। इससे मांसपेशियो में दर्द शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचते ही ओपीडी में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में 10 फीसदी बढ़ गई है। दिन में सड़को पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
इस सप्ताह ये रहा तापमान
सोमवार = 39.3 डिग्री
मंगलवार = 40.5 डिग्री
बुधवार = 38.1 डिग्री
बृहस्पतिवार = 40.1 डिग्री
रिपोर्ट अंकित गौतम झांसी