महापौर के लिए सपा और बसपा के कई दिग्गज भाजपा के सम्पर्क में- नगर निगम चुनाव झांसी

झांसी। कहा गया है की सत्ता का रस पान करना प्रत्येक नेता चाहता है, फिर इसके लिए उसे कुछ भी क्यों न करना पड़े। ऐसा ही माजरा इन दिनों नगर निगम चुनाव झांसी 2022 में देखने को मिल रहा है। जहां भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने की जुगाड़ में बसपा छोड़कर पूर्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व एमएलसी जल्द ही फिर से दल बदलने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही बसपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क में है और महापौर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मालूम हो कि झांसी नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति की होने के बाद से ही सुर्खियों में आ गई है। जहां एक ओर समान्य वर्ग के उम्मीदवारों को तगड़ा छटका लगा है तो वहीं अनुसूचित जाति के दावेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी या फिर समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस सभी राजनैतिक दलों में अनुसूचित जाति के दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क में महापौर और सभासद के उम्मीदारों की लम्बी सूची है।
सूत्रों की मानें तो बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व एमएलसी भाजपा में शामिल होकर महापौर के लिए दावेदारी कर सकते हैं। साथ ही बहुजन समाज पार्टी से अपना कैरियर बनाने वाले पार्टी के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने भी भाजपा से टिकट पाने की जुगत में हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी से महापौर की सीट के लिए अन्य दावेदार भी टिकट पाने के लिए झांसी से लेकर लखनऊ तक बड़े नेताओं की परिक्रमा करने में लगे हुए है।

रिपोर्ट – पंजाब सिंह यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights