पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

झांसी। छावनी परिषद झांसी कैंट के मुख्य अधिशासी अधिकारी दीपक मोहन के दिशा निर्देशन में कैंट बोर्ड झांसी व मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी पी बीवीएन गुप्ता की अध्यक्षता, पर्यावरण अधीक्षक  पुष्पेन्द्र सिंह एवम संस्थान के राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व ईको पार्क पर्यवेक्षक सैंकी साहू की अगुवाई में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपित कर उन्हें सहेजने की शपथ करायी।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सभी पर्यावरण अधिकारी व पदाधिकारी गण ने कैंट कार्यालय में एकत्रित आधा सैकड़ा जन मानस व मातृशक्ति के मध्य पर्यावरण की महत्ता बताई।

पर्यावरण अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा हम सभी के जीवन में पर्यावरण को लेकर जागरूकता की महती आवश्यकता है उन्होंने इसे संरक्षित रखने पर बल देते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु अपील की। पर्यावरण निरीक्षक आदित्य सक्सेना ने प्रकृति में सभी जीव व वन्य प्राणियों को संरक्षित करने का संकल्प भी कराया।

तदपरांत संस्थान के सभी पदाधिकारीगण द्वारा छावनी के पर्यावरण अधिकारियों के साथ मेजर ध्यानचन्द पार्क में पहले से तैयार गड्ढों में सामूहिक रूप से पौधारोपण कर उन्हें सहेजने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रमेश दुबे , सचिव अनिल कुमार साहू , रामाधीन यादव , बाबू लाल साहू , महेन्द्र सिंह व रामकली साहू ने सक्रिय सहभागिता की । कार्यक्रम का संचालन सहायक पर्यावरण निरीक्षक रवि यादव ने व सभी के प्रति आभार पर्यावरण निरीक्षक आदित्य सक्सेना ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights