अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनायी नेताजी की जयंती

गुरसरांय(झांसी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई गुरसरांय के कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस की फोटो पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। जिसमें मुख्य रूप से ABVP के गरौठा तहसील संयोजक हरिशचन्द्र नायक ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं और वह अपने भाषणों और नारों से लोगों में जोश भर देते थे। उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया और इस खास मौके पर नेताजी के कुछ प्रसिद्ध विचार और नारों के बारे में बता रहे हैं।

नेता जी यानी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती है। नेताजी की रणनीतियां और उनके द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज का पराक्रम अंग्रेजों के भारत छोड़ कर जाने की वजहों में शामिल था। उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी कही बातें और उनके नारे करोड़ों भारतीयों के अंदर जोश भर देते हैं तथा नगर उपाध्यक्ष विनय प्रकाश पटेल ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा” याद रखिये सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है। इस दौरान नवनीत सोनी, आयुष त्रिपाठी, सत्यम द्विवेदी, राजीव सोनी और कई छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights